Bar Council of India (BCI) ने All India Bar Examination के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने AIBE-20 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE-20 की परीक्षा 30 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आपका प्रिंटेड एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
AIBE Exam क्या है?
AIBE एक राष्ट्रीय परीक्षा है जिसे पास करने पर उम्मीदवारों को Bar Council of India द्वारा Certificate of Practice (CoP) मिलता है। यह सर्टिफिकेट किसी भी कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा आपकी बुनियादी कानूनी समझ और लॉ प्रैक्टिस की योग्यता को परखती है।
AIBE Admit Card 2025: मुख्य बातें
- एडमिट कार्ड जारी: 15 नवंबर 2025
- परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025
- परीक्षा समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे
- अधिकारिक वेबसाइट: allindiabarexamination.com
- दस्तावेज़ अनिवार्य: प्रिंटेड एडमिट कार्ड + वैध फोटो-ID (Aadhaar/PAN/Passport)
Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: allindiabarexamination.com
- होमपेज पर “Admit Card (AIBE-XX)” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
- “Submit” दबाएँ।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- सभी डिटेल ध्यान से जाँचें।
- PDF डाउनलोड करें और कम से कम 2 प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड पर क्या-क्या चेक करें?
- आपका नाम
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- रोल नंबर
- महत्वपूर्ण निर्देश
यदि इनमें कोई गलती दिखे, तुरंत सुधार के लिए संपर्क करें।
एडमिट कार्ड में गलती हो तो किससे संपर्क करें?
यदि आपकी फोटो, नाम, या श्रेणी में कोई त्रुटि है, तो तुरंत BCI से संपर्क करें:
📞 8655701484
📞 011-49225022 / 011-49225023
📧 aibe.helpdesk@gmail.com
जल्दी संपर्क करने से त्रुटि समय पर ठीक हो जाएगी।
परीक्षा के दिन क्या ले जाएँ?
- प्रिंटेड AIBE Admit Card
- कोई भी वैध Photo ID
- रिपोर्टिंग टाइम से पहले केंद्र पर पहुँचें
- एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देशों का पालन करें
क्यों जल्दी डाउनलोड करें?
अक्सर आखिरी दिन वेबसाइट स्लो हो जाती है। समय रहते डाउनलोड करने से आप सभी डिटेल्स जाँच सकते हैं, और गलती होने पर उसे सुधारने का पर्याप्त समय भी मिलता है।
FAQs
1. AIBE Admit Card किस वेबसाइट से डाउनलोड होगा?
AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से।
2. AIBE परीक्षा कब होगी?
30 नवंबर 2025, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक।
3. क्या एडमिट कार्ड के साथ फोटो-ID जरूरी है?
हाँ, Aadhaar / PAN / Passport में से कोई एक ले जाना अनिवार्य है।
4. एडमिट कार्ड में गलती हो जाए तो क्या करें?
BCI हेल्पडेस्क पर कॉल या ईमेल करें: aibe.helpdesk@gmail.com
5. क्या एडमिट कार्ड का डिजिटल कॉपी चलेगा?
नहीं, परीक्षा में केवल प्रिंटेड कॉपी ही मान्य है।
